NVS Class 6 Admission Form 2027-28: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 ऑनलाइन फॉर्म

NVS Class 6 Admission Form 2027-28: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म

Name of Post: NVS Class 6 Admission Online Form 2027-28

Post Date: 13 July 2026

Short Information: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं NVS Class 6 Admission Form 2027-28 के लिए 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) के माध्यम से दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एवं अभिभावक पात्रता, आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

NVS Class 6 Admission Form 2027-28

अगर आप हमसे फॉर्म भरवाना चाहते है तो नीचे दिए गए डिटेल्स से हमसे संपर्क करे , न्यूनतम सुविधा शुल्क में सेवा उपलब्ध है |

Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS)

Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28

NVS Class 6 Admission Online Form 2027

WWW.MYSUBIDHA.COM

Important Dates

विवरण महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 07 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
आवेदन में सुधार की तिथि जल्द जारी होगी
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से पहले
प्रवेश परीक्षा तिथि 28 नवंबर 2026
परीक्षा परिणाम बाद में सूचित किया जाएगा

Application Fee

श्रेणी आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS ₹0/-
SC / ST ₹0/-
सभी वर्ग की छात्राएं ₹0/-

नोट: NVS Class 6 Admission Form भरने के लिए किसी भी श्रेणी के विद्यार्थी को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। ऑनलाइन आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।

NVS Class 6 Admission Eligibility 2027

  • छात्र वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो।
  • छात्र किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढाई कर रहा हो।
  • छात्र जिस जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है, उसे उसी जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए।
  • छात्र को कक्षा 5 की पढ़ाई उसी जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय से रहा हो।
  • बच्चा केवल अपने निवास वाले जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है।
  • छात्रों को पहले कक्षा 5 उत्तीर्ण करके दोबारा कक्षा 5 में पढ़ते हुए आवेदन नहीं करना चाहिए।
  • NVS Class 6 Selection Test के लिए छात्र केवल एक बार आवेदन कर सकता है।

NVS Class 6 Age Limit

NVS Class 6 Admission 2027-28 के लिए छात्रों की आयु नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले छात्र की जन्मतिथि आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित जन्मतिथि सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए। आयु सीमा सभी वर्गों के विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होगी।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विद्यार्थी की जन्मतिथि से संबंधित जानकारी  अवश्य पता कर लें।

NVS Class 6 Admission Selection Process

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में छात्रों का प्रवेश JNVST प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार से होगी:

  1. ऑनलाइन आवेदन
  2. JNVST Class 6 प्रवेश परीक्षा
  3. परीक्षा परिणाम
  4. मेरिट लिस्ट
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश

JNVST Class 6 Exam Pattern 2027

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
Mental Ability Test 40 50
Arithmetic Test 20 25
Language Test 20 25
कुल 80 प्रश्न 100 अंक
  • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।
  • परीक्षा OMR शीट के माध्यम से ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
  • प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय  होंगे।
  • दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।

Required Documents

NVS Class 6 Admission Online Form भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों चाहिए :

  • छात्र की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • माता या पिता के हस्ताक्षर
  • छात्र का आधार कार्ड
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 5 में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र
  • विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि दिव्यांग है तो )
  • माता-पिता का मोबाइल नंबर
  • सक्रिय ईमेल आईडी

NVS Class 6 Reservation Details

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आरक्षण NVS के निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाता है।

  • ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए निर्धारित सीटें आरक्षित रहेंगी।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रो को नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा।
  • OBC वर्ग के छात्रों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • छात्राओं के लिए निर्धारित सीटों का प्रावधान रहेगा।
  • दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा।

Interested Candidates Can Read the Full NVS Class 6 Admission Notification Before Apply Online

Some Useful Important Links

महत्वपूर्ण लिंक लिंक
Apply Online Click Here
Download Official Prospectus Click Here
My Digital Services Click Here
Join WhatsApp Channel Click Here
Official Website Click Here

How to Apply NVS Class 6 Admission Form 2027-28

NVS Class 6 Admission Online Form भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर JNVST Class VI Admission 2027-28 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन करने से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  4. इसके बाद Click Here for Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  5. विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, राज्य, जिला, ब्लॉक और विद्यालय से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  6. माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  7. विद्यार्थी की फोटो, हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  8. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को दोबारा ध्यानपूर्वक जांच लें।
  9. आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  10. आवेदन सफल होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

Important Instructions

  • आवेदन फॉर्म में विद्यार्थी का नाम एवं जन्मतिथि दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।
  • गलत जानकारी दर्ज करने पर विद्यार्थी का आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • विद्यार्थी केवल उसी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन करे, जहां वह निर्धारित नियमों के अनुसार निवास एवं अध्ययन की पात्रता पूरी करता हो।
  • आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं प्रॉस्पेक्टस अवश्य पढ़ें।

NVS Class 6 Admission 2027-28 के बारे में

जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवास, भोजन, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाती हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) में शामिल होना होता है।

Disclaimer

MySubidha.com पर दी गई जानकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए है। आवेदन करने से पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में दी गई जानकारी अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या बदलाव के लिए आधिकारिक सूचना को ही अंतिम माना जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top